गुरदासपुर में बाबरी बाईपास व अमृतसर-जम्मू नैशनल हाईवे जाम
सीमावर्ती शहर डेरा बाबा नानक में सहकारी सभाओं में अधिकारियों द्वारा 6 करोड़ का घोटाला- पलविंदर सिंह मथोल
चंडीगढ, 6 सिंतबर (विश्ववार्ता):भारतीय किसान यूनियन राजेवाल पंजाब ने गुरदासपुर में बाबरी बाईपास व अमृतसर-जम्मू नैशनल हाईवे 2 घंटे तक जाम कर दिया। इस दौरान किसान नेता पलविंदर सिंह मथोल ने कहा कि सीमावर्ती शहर डेरा बाबा नानक में सहकारी सभाओं में अधिकारियों द्वारा 6 करोड़ का घोटाला किया गया और जब जांच की गई तो यह घोटाला 13 करोड़ का सामने आया। यह घोटाला सोसायटी के अधिकारियों द्वारा किया गया है लेकिन इसको लोन बनाकर 375 किसानों को 3 लाख 30 हजार रुपए की दर से दिया गया दिखाया गया है। वहीं किसानों ने यह लोन लिया ही नहीं और इस घोटाले के बारे में किसानों को नोटिस आ रहे हैं।























