चंडीगढ, 6 सिंतबर (विश्ववार्ता) एक देश-एक चुनाव के लिए केंद्र सरकार की तरफ से गठित की गई कमेटी की आज पहली बैठक होगी। सूत्रों ने बताया कि यह मीटिंग पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में राजधानी दिल्ली में उनके आवास पर होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, रामनाथ कोविंद से मुलाकात करने वाले हैं।