
कुत्ते के काटने के बाद रेबिज से 14 साल के लड़के की तड़प-तड़प कर मौत
किसी भी आवारा जानवर के काटने पर टीकाकरण अवश्य कराएं-डॉ. भवतोष शंखधार
यह है पूरा मामला
चंडीगढ, 6 सिंतबर (विश्ववार्ता) दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक कुत्ते के काटने के बाद रेबिज से 14 साल के लड़के की दर्दनाक मौत हो गई। रेबीज के कारण तीन दिन पहले बच्चे की हालत बिगड़ गई। उसके पिता गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल से लेकर दिल्ली के जीटीबी और एम्स अस्पताल में उसे लेकर इलाज के लिए भटकते रहे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे लाइलाज घोषित कर दिया। सोमवार रात किशोर ने एंबुलेंस में ही अपने पिता की गोद में तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक विजयनगर थाना इलाके का चरण सिंह कॉलोनी के रहने वाले 15 वर्षीय मासूम सावेज को गली के कुत्ते ने काट लिया था. मासूम सावेज ने घर पर यह बात नहीं बताई. जब बच्चे में रेबीज के लक्षण उभरे तो माता-पिता को पता चला कि बच्चे को कुत्ते ने काटा है. इसके बाद परिजन बच्चे को एम्स समेत दिल्ली गाजियाबाद के सभी बड़े अस्पतालों में लेकर गए, मगर डॉक्टरों ने जवाब दे दिया. यहां तक की डॉक्टरों ने बच्चे को भर्ती करने से भी इंकार कर दिया. इसके बाद परिजन बच्चे को बुलंदशहर के सालाना गांव में देसी इलाज कराने के लिए लेकर गए, जहां से लौटते समय देर रात बच्चे की मृत्यु हो गई.
सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार का कहना है कि किसी भी जानवर के काटने पर जल्द से जल्द एआरवी का टीका जरूर लगवाएं। किशोर को काटने वाला कुत्ता रेबीज ग्रसित रहा होगा। उसकी पहले ही मौत हो चुकी होगी।























