
हरियाणा में पूर्व सरपंच की गोलियां मारकर हत्या
चंडीगढ, 6 सिंतबर (विश्ववार्ता) हरियाणा के सोनीपत के गांव नाहरी में पूर्व सरपंच की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वह मंगलवार रात करीब पौने नौ बजे बाइक पर सवार होकर गांव खेड़ी मनाजात की तरफ जा रहे थे। सूचना के बाद पहुंची कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।





















