
आप विधायक बीबी नरिंदर कौर भराज के घर खुशियों ने दी दस्तक
सोशल मीडिया पेज पर अपने नवजात बच्चे के साथ अपनी तस्वीर की साझा
चंडीगढ, 6 सिंतबर (विश्ववार्ता) पंजाब के हलका संगरूर से आप विधायक बीबी नरिंदर कौर भराज ने बेटे को जन्न्म दिया है। जिससे हलका विधायक के घर और इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई। आज सुबह, जैसे ही नरेंद्र कौर भराज ने अपने सोशल मीडिया पेज पर अपने नवजात बच्चे के साथ अपनी तस्वीर साझा की और बेटे का उपहार देने के लिए सच्चे पातशाह वाहेगुरु जी को धन्यवाद दिया, तो उनके सोशल मीडिया पेज पर बधाई देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।
नरिंदर कौर भराज के पति मनदीप सिंह लाखेवाल ने बताया कि नरिंदर कौर भराज को कल ही पटियाला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आज सुबह उन्होंने बेटे को जन्म दिया। उन्होंने बताया कि मां-बेटा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।





















