राहुल गांधी 5 दिवसीय यूरोप यात्रा पर रवाना
ऐसा रहेगा राहुल गांधी का कार्यक्रम
चंडीगढ, 6 सिंतबर (विश्ववार्ता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगभग एक हफ्ते के यूरोप दौरे पर रवाना हो गए। सूत्रों ने कहा कि अपने यूरोप दौरे पर गांधी यूरोपीय संघ के वकीलों, छात्रों और भारतीय प्रवासियों के साथ बैठकें करेंगे। उन्होंने कहा कि सांसद राहुल गांधी 7 सितंबर को ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ के वकीलों के एक ग्रुप से मिलेंगे और हेग में भी इसी तरह की बैठक करेंगे।
इस दौरान राहुल गांधी यूरोपीय संघ (ईयू) के वकीलों, छात्रों और भारतीय प्रवासियों से मुलाकात करेंगे। आठ सितंबर को पेरिस के एक विश्वविद्यालय में राहुल गांधी विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। नौ सितंबर को राहुल गांधी पेरिस में फ्रांस के श्रमिक संघ की बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद वे नॉर्वे के लिए रवाना हो जाएंगे। यहां 10 सितंबर को राहुल ओस्लो में एक प्रवासी कार्यक्रम संबोधित करेंगे। संभावना है कि 11 सितंबर को राहुल गांधी भारत के लिए उड़ान भर देंगे।






















