
हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर के मीडिया एडवाइजर अमित आर्य ने दिया इस्तीफा
मुख्यमंत्री कार्यालय में मचा हडकंप
चंडीगढ, 5 सिंतबर (विश्ववार्ता) हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर के मीडिया एडवाइजर अमित आर्य ने अपने पद से दिया इस्तीफा। 2014 में मनोहर लाल के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही मीडिया एडवाइजर के पद पर उनकी नियुक्ति हुई थी। वह लगातार करीब 9 साल से सीएम के मीडिया एडवाइजर का काम देख रहे थे। उनके इस्तीफे से मुख्यमंत्री कार्यालय में हलचल मची हुई है।
हरियाणा मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों के अनुसार अमित आर्य ने 30 अगस्त को मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा सौंप दिया था।























