
हरियाणा में ग्रुप डी भर्ती एग्जाम की तारिखों की हुई घोषणा
चंडीगढ, 5 सिंतबर (विश्ववार्ता) हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने ग्रुप डी भर्ती एग्जाम की डेट फाइनल कर दी है। 21 और 22 अक्टूबर को आयोग परीक्षा आयोजित कराएगा। परीक्षा एजेंसी एनटीएऔर आयोग के सचिव महेंद्रपाल के साथ हुई मीटिंग में इस पर फैसला किया गया है।























