
हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह को यौन शोषण मामले में गिरफ्तारी का डर सताया
अग्रिम जमानत पर आज होगी सुनवाई
चंडीगढ, 5 सिंतबर (विश्ववार्ता) जूनियर कोच यौन शोषण मामले में फंसे हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह की ओर से चंडीगढ़ जिला अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की गई है। इस पर आज एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज की अदालत में सुनवाई होगी।
बता दें कि, चंडीगढ़ पुलिस ने पिछले साल दिसम्बर में जूनियर महिला कोच की शिकायत पर संदीप सिंह के खिलाफ आईपीसी की 354, 354ए, 354बी, 342 और 506 जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया था और जांच शुरू कर दी थी। चंडीगढ़ पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम इस पूरे मामले को देख रही है क्योंकि यह मामला काफी हाईप्रोफाइल है। पुलिस टीम मामले को लेकर मंत्री संदीप सिंह से पहले घंटों पूछताक्ष भी कर चुकी है। इसके साथ ही कोर्ट में संदीप सिंह के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है। वहीं कोर्ट से संदीप सिंह को मामले में नोटिस भी जारी किया जा चुका है।























