
पंजाब, हरियाणा सहित राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी का प्रकोप
मौसम विभाग ने लगाया पूर्वानुुमान
चंडीगढ, 5 सिंतबर (विश्ववार्ता) पंजाब, हरियाणा व राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत मे अब की बार सितंबर महीनें में एक बार फिर भीषण गर्मी की चपेट में है और सोमवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य स्तर से छह डिग्री अधिक है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और रात में हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के कमश: 37 डिग्री सेल्सियस और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।





















