देश के प्रसिद्ध वकील और पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने 68 वर्ष की आयु मे की तीसरी बार शादी
चंडीगढ, 4 सिंतबर (विश्ववार्ता) देश के प्रसिद्ध वकील और पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने तीसरी बार शादी कर ली है। 68 की उम्र में साल्वे ने तीसरी बार रविवार को लंदन में शादी की है। वकील हरीश साल्वे की हाई प्रोफाइल शादी में नीता अंबानी, ललित मोदी और उज्ज्वला राउत समेत कई करीबी और परिवार के लोग भी शानिल हुए। बता दें कि हाल ही में साल्वे को केंद्र सरकार ने वन नेशन-वन इलेक्शन कमेटी के सदस्य के रूप में चुना है।
























