
पंजाब मे बढते नशे के खिलाफ आगे अभिनेता सोनू सूद
पंजाब डीजीपी ने टवीट कर किया धन्यवाद
चंडीगढ, 4 सिंतबर (विश्ववार्ता) पंजाब मे नशे के खिलाफ युवा पीढी लगातार जकडती जा रही है। इसी बीच अभिनेता सोनू सूद ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए पंजाब में बढ़ते नशे पर चिंता जताई और साथ ही प्रदेश को नशामुक्त बनाने की बात कही।
उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए पंजाब में बढ़ते नशे पर चिंता जताई और साथ ही प्रदेश को नशामुक्त बनाने की बात कही। इसके लिए उन्होंने पंजाब के लोगों से राज्य सरकार और पंजाब पुलिस द्वारा राज्य को नशा मुक्त करने की चलाई गई मुहिम का समर्थन करने को कहा है। सोनू सूद के इस वीडियो क्लिप को डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट करते हुए उनका धन्यवाद भी किया है।





















