
पंजाब के इस जिले के सिविल अस्पताल के पास मिली अधजली गली-सड़ी लाश, मचा हडक़ंप
चंडीगढ, 4 सिंतबर (विश्ववार्ता) पंजाब के जालंधर जिले मे सिविल अस्पताल के पास अब अधजली गली-सड़ी लाश मिलने से हडक़ंप मच गया है। लाश की हालत इतनी खराब थी कि उसमें कीड़े तक पड़ गए थे। लाश सिविल अस्पताल में जच्चा-बच्चा वार्ड की बैक साइड पर ऑक्सीजन प्लांट के पास झाडिय़ों में पड़ी हुई थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लाश की पहचान नहीं हुई है।
जिस अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है उसकी बाजू और मुंह जला हुआ था। लाश को 72 घंटे शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है। मौके पर आए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लाश बारे में उनके पास सूचना सिविल अस्पताल के स्रूह्र ऑफिस से आई थी। इसके बाद अस्पताल के बैक साइड पर जाकर लाश को कब्जे में लिया गया।





















