
चंडीगढ में युवक पर बदमाशों ने चाकू और तेजधार हथियारों से किये ताबड़तोड़ वार
चंडीगढ, 4 सिंतबर (विश्ववार्ता) सैक्टर-38 पर स्थित पेट्रोल पंप से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात पंप पर पैट्रोल भरवाने आए युवक पर 10 से 15 अज्ञात हमलावारों ने चाकुओं से हमला कर दिया। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीडित को ईलाज के लिए पीजीआई अस्पताल में भर्ती करवाया है। हादसे में घायल युवक की पहचान 35 वर्षीय बंटी निवासी इडूमाजरा के रूप में हुई है। पीडि़त पर हमला पैट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।





















