
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान महंत करमजीत सिंह और महासचिव गुरविंदर सिंह धमीजा ने दिया इस्तीफा
चंडीगढ, 4 सिंतबर (विश्ववार्ता)हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान महंत करमजीत सिंह और महासचिव गुरविंदर सिंह धमीजा ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से सलाह करने के बाद अपने त्यागपत्र गृह सचिव को सौंपे। बताया जाता है कि दोनों सिख नेता अब हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीपीसी) के लिए विधिवत निर्वाचन प्रक्रिया के तहत चुनाव लड़ेंगे। इस संबंध में गुरविंद्र सिंह धमीजा का कहना है कि उन्होंने अपना त्यागपत्र 30 अगस्त को ही सौंप दिया था, ताकि श्री अकाल तख्त द्वारा विवाद को लेकर कराई जा रही जांच सही तरीके से हो सके।























