
भारत की समुद्री सुरक्षा मजबूत करने के लिए भारतीय नौसेना का तीन दिवसीय सम्मेलन आज
चंडीगढ, 4 सिंतबर (विश्ववार्ता)भारत की समुद्री सुरक्षा मजबूत करने के इरादे से भारतीय नौसेना के कमांडर 04 से 06 सितंबर तक दिल्ली में विचार मंथन करेंगे। नौसेना कमांडर हथियारों और सेंसर के प्रदर्शन तथा भारतीय नौसेना के प्लेटफार्मों की तैयारी की समीक्षा भी करेंगे। 2023 में नौसेना कमांडरों के सम्मेलन का यह दूसरा संस्करण नौसेना की युद्धक क्षमता बढ़ाने के तरीकों की तलाश करेगा। रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट भी नौसेना कमांडरों को संबोधित करेंगे।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार 2023 के नौसेना कमांडरों के सम्मेलन का दूसरा संस्करण 04 से 06 सितंबर तक नई दिल्ली में निर्धारित है। यह सम्मेलन शीर्ष स्तर का द्विवार्षिक कार्यक्रम है, जिसमें नौसेना कमांडर महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णयों पर विचार-विमर्श करेंगे।





















