
पंजाब के इस जिले मे रहेगी बिजली गुल,जानिये कौन से इलाके रहेंगे प्रभावित
चंडीगढ, 4 सिंतबर (विश्ववार्ता) पंजाब के लुधियाना जिले में कल लंबा बिजली कट लगने जा रहा है। पावरकॉम के प्रवक्ता ने बताया है कि 11 के.वी. इकबालगंज, ठाकुर द्वारा एवं जेल रोड फीडरों पर अत्यावश्यक कार्य के कारण यहां से होने वाली बिजली सप्लाई आज को सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक प्रभावित रहेगी।
इसके चलते शिवाला रोड, मलेरी गली, बाग वाली गली, ठाकुरद्वारा, रूपा मिस्त्री गली, कर्ता राम गली, तिलक नगर, गुलचमन गली, हजूरी रोड, नलवंदा गली, अहाता शेर जंग, इकबाल गंज चौक, खुड्ड मोहल्ला, भागर मोहल्ला, रहमतुल्ला रोड, निम चौक, रेखी सिनेमा रोड, निजाम रोड, घोड़ा गली, मंडी केसर गंज चौक, नवां मोहल्ला आदि की बिजली सप्लाई बंद रहेगी।





















