
चंडीगढ़, 1 सिंतबर (विश्ववार्ता) पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा इलाके में 31 अगस्त को एक आत्मघाती हमला आ. इस हमले में 9 जवानों की मौत हो गई. वहीं 17 और लोग घायल हुए हैं. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आत्मघाती हमलावर बाइक से आया था. उसने माली खेल इलाके से गुज़र रहे सुरक्षाबलों के काफिले पर हमला किया। कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर-उल-हक काकर ने कहा कि वह एक कायरतापूर्ण आतंकवादी कृत्य में 9 बहादुर सैनिकों की मौत से दुखी है, जिसमें कई लोग घायल हो गए। सेना के मुताबिक, पिछले हफ्ते की शुरुआत में केपी प्रांत के दक्षिण वजीरिस्तान जिले में हुई झड़प में 6 सैनिक और 4 आतंकवादी मारे गए।





















