
आने वाले दिनो मे पंजाब के मौसम का कैसा रहेगा हाल
मौसम विभाग ने लगाया पूर्वानुमान
चंडीगढ़, 1 सिंतबर (विश्ववार्ता) पंजाब गत दिनो से भंयकर बाढ से जूझ रहा है इसका कारण है लगातार पहाडो पर हो रही है बारिश लेकिन धीरे धीरे अब हालात सामान्य हो रहे है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के मुताबिक 4 सितम्बर से पहले बारिश के आसार नहीं हैं। विभाग के अनुसार तीन बादल छाने के आसार हैं, लेकिन बारिश नहीं होगी। वहीं, 4 सितंबर को गरज के साथ बारिश के आसार हैं। साथ ही 5 दिन पारे में इजाफा देखा जाएगा। अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री तक पहुंच सकता है।
शुक्रवार को बादल अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 25 डिग्री रह सकता है। आज भी बादल छाने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 27 डिग्री रह सकता है। रविवार को बादल छाने के आसार है। अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 26 डिग्री रह सकता है।





















