
पंजाब सरकार द्वारा तबादलों और पोस्टिंग का दौर लगातार जारी
तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले
चंडीगढ़, 1 सिंतबर (विश्ववार्ता) पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा तबादलों और पोस्टिंग का दौर लगातार जारी है। इसके तहत आज राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पंजाब सरकार ने 19 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का तबादला किया है। साथ ही इन तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।























