
पंजाब में आई बाढ के लिए डेरा बाबा मुराद शाह नकोदर ने पंजाब सरकार को दिया इतने करोड का चैक
चंडीगढ़, 1 सिंतबर (विश्ववार्ता): पिछले दिनो पंजाब मे आई बाढ़ से मचे हाहाकार के बाद अब हालात धीरे धीरे सामान्य हो रहे है। लेकिन अभी भी पंजाब के कई इलाके बाढ की चपेट में हैं। वहीं बाढ़ प्रभावित इलाकों की मदद के लिए डेरा बाबा मुराद शाह नकोदर ने पंजाब सरकार को 1 करोड़ रुपये का चेक दिया है। यह राशि ट्रस्ट के मुख्य सेवादार गुरदास मान के नेतृत्व में मानवता की सेवा के लिए दी गई। पंजाब में जब भी कोई समस्या आती है तो डेरा बाबा मुराद शाह ट्रस्ट मदद के लिए आगे आता है।























