
‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक का दूसरा दिन, बैठक में संयोजक और लोगो पर फैसला होने की संभावना
चंडीगढ, 1 सिंतबर (विश्ववार्ता)मुंबई में गुरुवार को शुरू हुई विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की बैठक का आज दूसरा दिन है। इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) के नेताओं की आज होने वाली औपचारिक बैठक में गठबंधन के संयोजक और लोगो पर फैसला हो सकता है। मुंबई के होटल ग्रैंड हयात में पहले दिन की बैठक में 11 सदस्यीय समन्वय समिति बनाने पर सहमति बनी।























