
पंजाब को बडी राहत: भाखड़ा डैम के फ्लड गेट किये बंद
चंडीगढ़, 31 अगस्त (विश्ववार्ता) गत दिनो से पहाडो मे हुई भारी बारिश के बाद पंजाब मे बाढ के कारण हाहाकार मच गया लेकिन राहत की बात सामने आ रही है कि भाखडा डैम के फ्लड गेट जो खोले गये थे वे अब बंद कर दिये गये है। इस समय भाखड़ा डैम में पानी का बहाव सामान्य हो गया है। जल स्तर को देखते हुए प्रबंधन बोर्ड ने इन्हें बंद करने का फैसला किया है।
यहां बता दें कि भाखड़ा डैम में खतरे का निशान 1680 फीट के करीब है पर जलस्तर 1678 के आसपास पहुंच गया था जिस कारण भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड ने फ्लड गेट खोलने का फैसला किया था।
भले ही फ्लड गेट खोलने के कारण मैदानी इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए थे पर किसी हद तक डैम को बचाने के लिए यह फैसला लेना बनता था पर आज 30 अगस्त को भाखड़ा डैम का जल स्तर 1672.83 है और फ्लड गेट बंद कर दिए गए हैं क्योंकि डैम के पीछे पानी से ही बिजली पैदा की जाएगी।





















