
पंजाब मे फिर विदेश गये युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में छाया मातम
चंडीगढ़, 31 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब के जिला नकोदर के निवासी युवक की अमेरिका में भीषण सडक़ हादसे दौरान मौत होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार वह वहां ट्राला चलाता था। गत दिवस अमेरिका में दूसरे ट्राले के साथ उसका ट्राला टकरा गया, जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले ही रोजी रोटी के लिए अमेरिका गया था। वहीं इस घटना की खबर मिलते ही परिवार सहित इलाके में मातम छा गया।





















