
नॉन-इंटरलॉकिंग काम के कारण दर्जनों रेलगाडियां प्रभावित
आज से इस तारिख तक रहेगी रद्द
चंडीगढ़, 31 अगस्त (विश्ववार्ता) रेल विभाग द्वारा गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर किए जा रहे नॉन-इंटरलॉकिंग काम के कारण 31 अगस्त से 6 सितम्बर तक दर्जनों रेलगाडिय़ां प्रभावित रहेंगी।
रेल विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार इस ब्लॉक के कारण देश की विभिन्न रेल डिवीजनों से चलने वालीं 42 रेलगाडिय़ों को रद्द किया जा रहा है और 9 रेलगाडिय़ों को रूट बदल कर चलाया जा रहा है जबकि 10 गाडिय़ों को शार्ट टर्मीनेट कर चलाया जा रहा है। इनमें फिरोजपुर रेल मंडल से संबंधित 16 गाडिय़ों को रद्द किया जाएगा जबकि 3 के रूट बदले जाएंगे।























