
सूबे मे हडताल की धमकी दे रहे कर्मचारियों के खिलाफ सख्त हुई पंजाब सरकार
राज्य मे लागू किया यह एक्ट, आधिकारिक पत्र किया जारी
चंडीगढ़, 31 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब मे हडताल की धमकी दे रहे कर्मचारियों के खिलाफ पंजाब सरकार सख्त हो गई जिसके तहत सीएम भगवंत मान द्वारा राज्य में ईएसएमए एक्ट लागू कर दिया गया है जोकि 31 अक्तूबर तक लागू रहेगा। दरअसल, सी.एम. मान द्वारा दिए गए आदेशों के बाद रेवेन्यू विभाग ने ईएसएमए एक्ट 1947 से संबंध में एक आधिकारिक पत्र जारी किया है। बता दें कि इस पत्र में कहा गया है कि पंजाब में हुई भारी बरसात के कारण अधिकतर जगहों पर पानी इक_ा हो गया है जिसके चलते हालात चिंताजनक बने हुए हैं। इसीलिए स्थिति की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को छुट्टी नहीं दी जा सकती है
























