आज से विपक्षी गठबंधन इंडिया की महाबैठक
संयोजक के नाम पर लग सकती है मुहर
चंडीगढ़, 31 अगस्त (विश्ववार्ता) विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के नेता आज से यहां शुरू हो रही दो दिवसीय बैठक में गहन चर्चा के लिए तैयार हैं और इस दौरान वे एक समन्वय समिति तथा गठबंधन के ‘लोगो’ की घोषणा करेंगे। विपक्षी नेता 2024 के लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का मुकाबला करने के लिए संयुक्त प्रचार रणनीति तथा अपने सदस्यों के बीच मतभेदों को हल करने पर चर्चा करेंगे।