
पंजाब के इस जिले मे दिनदहाडे गोलियां मार कर शख्स की हत्या
इलाके मे दहशत का माहौल
चंडीगढ़, 30 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब के नवांशहर जिले मे आज राखी का त्योहार पर नवांशहर की तहसील बलाचौर के गांव गढ़ी कानूगो में मोटर साइकिल सवार दो हमलावरों ने 2 नौजवानों पर गोलियां चलाईं। फायरिंग में एक नौजवान की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने घायल नौजवान के बयान पर अमेरिका में बैठे एक व्यक्ति सहित 3 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।





















