
पंजाब के सभी सरकारी स्कूलों में बॉयोमीट्रिक अटेंडेंस सिस्टम के जरिए हाजिरी लगाने के आदेश
इन मशीनों को 31 अगस्त तक चैक कर चला लिया जाने के आदेश
चंडीगढ़, 30 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा सूबे के सभी सरकारी स्कूलों में बॉयोमीट्रिक अटेंडेंस सिस्टम के जरिए अटेंडेंस लगाने के आदेश शिक्षा विभाग की ओर से दिए गए हैं। इसे लेकर सभी स्कूलों को पत्र जारी कर निर्देश जारी किए गए हैं। विभाग द्वारा कहा गया है कि सभी स्कूलों में बॉयोमीट्रिक अटेंडेंस लगाने के लिए बॉयोमीट्रिक फिंगरप्रिंट डिवाइस बांटी जा चुकी हैं। इन मशीनों को 31 अगस्त तक चैक कर चला लिया जाए।























