
बडी खबर: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मनजिंदर सिंह सिरसा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
चंडीगढ़, 29 अगस्त (विश्ववार्ता) बडी खबर सामने आ रही है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा मनजिंदर सिंह सिरसा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानकारी के अनुसार दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रमुख मनजिंदर सिंह सिरसा को आज बीजेपी का राष्ट्रीय सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। बताया जा रहा है कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से नियुक्त होगी।
























