
दिल्ली शराब नीति और घोटाला मामले में ED के वरिष्ठ अधिकारी पर हुआ सीबीआई का बड़ा एक्शन
चंडीगढ़, 29 अगस्त (विश्ववार्ता) दिल्ली शराब नीति और घोटाला मामले में ED के वरिष्ठ अधिकारी पर सीबीआई का बड़ा एक्शन हुआ है। ED अधिकारी पर 5 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप है। सीबीआई ने अधिकारी को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत नामजद कर लिया है और शिकंजा कसते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है। ईडी अधिकारी की पहचान पवन खत्री के रूप में हुई है। पवन खत्री प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) में सहायक निदेशक यानि असिस्टेंड डायरेक्टर के पद पर तैनात था।























