
पंजाब के इस जिले मे युवक की बेरहमी से हत्याकर खेत में फेंका शव
चंडीगढ़, 29 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब के तलवंडी जिले के भाई के अजीत नगर में हड्डारोड़ी के सामने गत रात एक 22 वर्षीय प्रवासी मजदूर की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक के भाई रणजीत पासवान पुत्र सवोद पासवान निवासी अजीत नगर तलवंडी भाई ने बताया कि गत रात उसके छोटे भाई सैंटू उम्र 22 वर्ष की हत्या कर दी गई। उसका शव रेलवे स्टेशन के पास हड्डारोड़ी के सामने तलवंडी भाई से हराज रोड के साथ पड़ते धान के खेत में पड़ी मिली है, जिसका शव आग लगाकर जलाया गया था।
घटना स्थल पर पहुंच कर पुलिस द्वारा बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।





















