
चंडीगढ़, 28 अगस्त (विश्ववार्ता)फ्रांस ने अरबी परिधान अबाया को स्कूलों में प्रतिबंधित करने का ऐलान किया है. देश के शिक्षा मंत्री ने कहा है कि आमतौर पर मुस्लिम महिलाओं द्वारा पहना जाने वाला यह लिबाज लड़कियां सरकारी स्कूलों में नहीं पहन सकेंगी. उन्होंने कहा कि यह परिधान फ्रांस की शिक्षा में सख्त धर्मनिरपेक्ष कानूनों का उल्लंघन करता है।
शिक्षा मंत्री गाब्रिएल अटाल ने कहा, “अब स्कूलों में अबाया पहनना संभव नहीं होगा.” उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रीय स्तर स्कूलों के लिए पर स्पष्ट नियम जारी करेंगे कि 4 सितंबर को जब दोबारा स्कूल खुलेंगे तो अबाया मान्य नहीं होगा।





















