
राष्ट्रीय रोजगार मेले के तहत मोहाली पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
विभिन्न सरकारी विभागो मे अभ्यार्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
चंडीगढ़, 28 अगस्त (विश्ववार्ता) 8वें राष्ट्रीय रोजगार मेले में हिस्सा लेने के लिए आज केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मोहाली पहुंचे। इस दौरान विभिन्न सरकारी विभाग और संगठनों में नवनियुक्त हुए अभ्यार्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। साथ ही ठाकुर ने सभी नवनियुक्त अभ्यार्थियों को उनकी इस सफलता के लिए बधाई भी दी। वहीं अनुराग ठाकुर ने सरकारी नौकरी के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।
ठकुर ने कहा कि, आज पीएम मोदी के विजन के चलते ही नई नियुक्तियां हो पा रहीं हैं। युवा प्रेरित हो रहे हैं। रोजगार को बढ़ावा मिल रहा है। उनके लिए उज्जवल भविष्य के द्वार खुल गए हैं। आज के इस 8वें राष्ट्रीय रोजगार मेले कार्यक्रम में सरकारी विभाग और संगठनों में नवनियुक्त भर्तियों को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।























