
पंजाब मे बाढ के बाद हालात सामान्य होने के बीच मौसम विभाग ने आज जारी किया बडा अपडेट
राज्यभर में ऑरेंज अलर्ट किया जारी
चंडीगढ़, 28 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब मे जहां बाढ ने हाहाकार मचा रखा था अब धीरे धीरे जिंदगी पटरी पर आ रही है लेकिन इसी बीच आज भारतीय मौसम विभाग ने राज्यभर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यानि कि मौसम खराब हो चुका है, तो ऐसे में बाहर जाने से बचना चाहिए और अगर जाना जरूरी हो तो अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।
मौसम विभाग अनुसार अगले 3 घंटे में पंजाब के जिला अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, तरनतारन में तूफान, बिजली, गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। उधर, तरनतारन के गांव घड़ूंआ में 100 फीट टूटे धूस्सी बांध की मुरम्मत का काम चल है। करीब 19 घंटे अभी भी पानी में डूबे हुए है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले 2-3 दिनों में बाध का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद स्थिति आम जैसी शुरू हो जाएगी।























