
पंजाब के सभी सरकारी स्कूलों में शिक्षा विभाग ने जारी किये नये आदेश
चंडीगढ़, 28 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब के सभी सरकारी स्कूलों में एक बार फिर से बॉयोमीट्रिक अटेंडेंस सिस्टम के ज़रिए अटेंडेंस लगाने के आदेश शिक्षा विभाग की ओर से दिए गए हैं। विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी कर्मचारियों को बी.ए.एस. पर खुद को रजिस्टर करना होगा। सभी कर्मचारी कामकाज के दिनों में बॉयोमीट्रिक अटेंडेंस सिस्टम बी.ए.एस. पर अपनी हाजिरी लगाएंगे ही लेकिन रविवार या छुट्टी के दिन भी स्कूल आने-जाने पर अपनी उपस्थिति को बी.ए.एस. पर दर्ज करना होगा।
दफ्तरी कामकाज के समय के दौरान अगर किसी कर्मचारी को बाहर जाना पड़ता है और वह उस दिन दफ्तर नहीं लौट सकता तो संबंधित कर्मचारी जिस विभाग में गया है, वहां बी.ए.एस. पर अपनी उपस्थिति दजऱ् करा सकता है। लेकिन अगर ऐसे स्थान पर बी.ए.एस. मशीन न लगी हो तो विभाग प्रमुख द्वारा पहले से प्रचलित प्रणाली के ज़रिए ही ऐसे स्टाफ की हाजिरी लगाई जाएगी























