
पीएम मोदी आज रोजगार मेले तहत इतने हजार युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र
चंडीगढ़, 28 अगस्त (विश्ववार्ता)प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 लाख कर्मियों की भर्ती के लिये अभियान ‘रोजगार मेला’ के तहत आज 51,000 से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री इन युवाओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित भी करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने रविवार (27 अगस्त) को एक बयान में यह जानकारी दी।
इस रोजगार मेले में केंद्रीय गृह मंत्रालय केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), असम राइफल्स, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के साथ-साथ दिल्ली पुलिस में कर्मियों की भर्ती कर रहा है।





















