
श्री हरिमंदिर साहिब के पूर्व हैड ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह नही रहे
चंडीगढ़, 27 अगस्त (विश्ववार्ता) श्री हरिमंदिर साहिब के पूर्व हैड ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह नही रहे। मिली जानकारी अनुसार उनका निधन दिल का दौरा पडने से हुई है।
उल्लेखनीय है कि ज्ञानी जगतार सिंह ने दिसम्बर, 1993 से मार्च, 1994 तक श्री दरबार साहिब के ग्रंथी के रूप में भी कार्य किया था। इसके बाद उन्हें 7 अगस्त, 2013 को श्री दरबार साहिब में ग्रंथी की सेवाएं निभाने के लिए शिरोमणि कमेटी द्वारा फिर से नामांकित किया गया और 2013 से 22 नवम्बर, 2022 तक ज्ञानी जगतार सिंह सचखंड श्री दरबार साहिब के अतिरिक्त प्रमुख ग्रंथी के रूप में काम करते रहे। नवम्बर, 2022 से 30 जून, 2023 तक उन्होंने श्री दरबार साहिब के हैड ग्रंथी के रूप में अपनी सेवाएं पूर्ण समर्पण के साथ निभाई थी।























