
पंजाब के जालंधर जिले में बड़ा हादसा, पेट्रोल पंप की छत गिरने इतने लोगों की मौत
चंडीगढ़, 27 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब के जालंधर जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां फिल्लौर-नवांशहर रोड पर गांव लसाड़ा के पास बने एक पेट्रोल पंप की अचानक छत गिर गई। बताया जा रहा है कि, इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो अन्य लोगों को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
मिली जानकारी के अनुसार, पेट्रोल पंप पर पिछले कुछ दिनों से तोड़-फोड़ और मरम्मत का काम चल रहा है। लेकिन रविवार दोपहर छत तोडऩे के दौरान यह हादसा हो गया। जिस समय छत गिरी। उस दौरान दो युवक (मजदूर) नीचे ही खड़े थे। जो कि छत के मलबे में दब गए और उनकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं जो दो अन्य लोग (मजदूर) घायल हुए हैं वह छत के ऊपर ही मौजूद थे। जो कि छत टूटने के साथ नीचे आकर गिरे और घायल हो गए।





















