
संस्कृत दुनिया की सबसे प्राचीन भाषाओं में से एक: पीएम नरेंद्र मोदी
कहा जी-20 लीडर्स समिट के लिए भारत पूरी तरह तैयार
चंडीगढ़, 27 अगस्त (विश्ववार्ता) पीएम नरेंद्र मोदी ने आज रेडियो शो ‘मन की बात’ के 104वें एपिसोड मे देश को संबोधित करते हुए कहा कि संस्कृत दुनिया की सबसे प्राचीन भाषाओं में से एक है. इसे कई आधुनिक भाषाओं की जननी भी कहा जाता है. आज लोगों में संस्कृत को लेकर जागरूकता और गर्व का भाव बढ़ा है. इसके पीछे बीते वर्षों में देश का विशेष योगदान भी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज ऐसे बहुत से लोग हैं, जो डेयरी को अपना कर इसे Diversify कर रहे हैं राजस्थान के कोटा में डेयरी फार्म चला रहे अमनप्रीत सिंह के बारे में भी आपको ज़रूर जानना चाहिए. उन्होंने डेयरी के साथ बायोगैस पर भी फोकस किया और दो बायोगैस प्लांट लगाए. इससे बिजली पर होने वाला उनका खर्च करीब 70 प्रतिशत कम हुआ है. इनका यह प्रयास देशभर के डेयरी किसानों को प्रेरित करने वाला है.आज कई बड़ी डेयरी, बायोगैस पर फोकस कर रही हैं. इस प्रकार के समुदाय आधारित वैल्यू एडिशन बहुत उत्साहित करने वाले हैं. मुझे विश्वास है कि देशभर में इस तरह के ट्रेंड निरंतर जारी रहेंगे।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि अपनी प्रेसीडेंसी के दौरान भारत ने G-20 को और ज्यादा inclusive forum बनाया है. भारत के निमंत्रण पर ही अफ्रीकन यूनियन भी G-20 से जुड़ी और अफ्रीका के लोगों की आवाज दुनिया के इस अहम मंच तक पहुंची. देश के 60 शहरों में इससे जुड़ी करीब-करीब 200 बैठकों का आयोजन किया गया.पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि सितम्बर का महीना, भारत के सामर्थ्य का साक्षी बनने जा रहा है. अगले महीने होने जा रही G-20 लीडर्स समिट के लिए भारत पूरी तरह से तैयार है. इस आयोजन में भाग लेने के लिए 40 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और अनेक Global Organisations राजधानी दिल्ली आ रहे हैं. G-20 Summit के इतिहास में ये अब तक की सबसे बड़ी भागीदारी होगी।























