
पंजाब के इस जिले मे मौत बनकर दौडा बेकाबू ट्रक
मची अफरा-तफरी, इतने लोगो की मौत, पुलिस ने ड्राइवर को किया गिरफ्तार
चंडीगढ़, 27 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब के गुरदासपुर मुकेरियां जीटी रोड पर देर रात गांव चावा के नजदीक उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक बेकाबू ट्रक मौत बनकर सडक पर दौडा और साइड में खड़ी हुई कई रेहडिय़ों को टक्कर मार दी। रेहडिय़ों में टक्कर मारता हुआ रोड के किनारे बनी एक दुकान में जा घुसा. जिससे दो दुकानें बुरी तरह से टूट गई और इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई।घायलों को इलाज के लिए सिविल हॉस्पिटल भेजा गया है. यहां से एक मरीज की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने उसे अमृतसर रेफर कर दिया है. मृतकों की पहचान अजय कुमार वासी नंगल और किरण दास प्रवासी मजदूर के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि ट्राला चालक नशे की हालत में था. जिसे काबू कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया है। जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में ले जाया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है।























