
लद्दाख में शहीद हुए पंजाब के जवान तरनजीत सिंह के पैतृक घर पहुंचे पंजाब सीएम मान
सीएम मान ने परिवार को आर्थिक सहायता देते हुए 1 करोड़ का रुपए का सौंपा चैक
चंडीगढ़, 27 अगस्त (विश्ववार्ता) लद्दाख मे गत दिनो सेना के जवानो दुर्घटनाग्रस्त हुए ट्रक मे शहीद मे पंजाब के फतेहगढ़ में शहीद जवान तरनजीत सिंह के घर अचानक आज पंजाब सीएम भगवंत मान गांव कमाली पहुंचे हैं। इस दौरान सी.एम. ने लद्दाख हादसे में शहीद हुए जवान के परिवार के साथ मिलकर दुख सांझा किया। सी.एम. मान ने शहीद की बहन को सरकारी नौकरी देने और गांव के स्टेडियम का नाम शहीद के नाम पर रखे जाने की बात कही। सी.एम. मान ने परिवार को आर्थिक सहायता देते हुए 1 करोड़ का रुपए का चैक सौंपा है। वहीं आपको बता दें कि सी.एम. मान 3 बजे पंजाब के दूसरे शहीद जवान रमेश लाल के घर पहुंचेंगे और उनके परिवार के साथ दुख सांझा करेंगे।























