नूंह में फिर बढ़ सकता है तनाव,हरियाणा के नूंह में फिर से इंटरनेट सेवाएं
चंडीगढ़, 27 अगस्त (विश्ववार्ता) हरियाणा के नूंह में फिर से इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। होम डिपार्टमेंट ने दोपहर 12 बजे से 28 अगस्त की रात 12 बजे तक जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं और बल्क SMS पर प्रतिबंध लगा दिया है। नूंह में विश्व हिंदू परिषद की ओर से 28 अगस्त को दोबारा ब्रजमंडल यात्रा निकालने के ऐलान को देखते हुए गृह विभाग ने एहतियात के तौर पर यह फैसला लिया है।
नूंह जिला प्रशासन ने विहिप और दूसरे हिंदू संगठनों को 28 अगस्त को दोबारा यात्रा निकालने की परमिशन नहीं दी है, लेकिन हिंदू संगठन यात्रा निकालने पर अड़े हुए हैं।
























