

चंद्रमा पर चंद्रयान 3 लैंडिंग साइट को पीएम मोदी ने दिया यह नाम
चंद्रयान-2 ने जहां छोड़े पदचिह्न वह पॉइंट कहलाएगा ‘तिरंगा’
चंडीगढ़, 26 अगस्त (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बेंगलुरु में चन्द्रमा की सतह पर जिस जगह विक्रम लैंडर और रोवर प्रज्ञान उतरे थे, उस का नाम ‘शिव शक्ति’ बिन्दु रखा जायेगा। जिस जगह पर चन्द्रयान-2 का लैंडर क्रैश हुआ था उसे तिरंगा बिन्दु के नाम से जाना जायेगा। उन्होंने कहा कि शिव में मानवता के कल्याण का संकल्प समाहित है और ‘शक्ति’ से हमें उन संकल्पों को पूरा करने का सामथ्र्य मिलता है। उन्होंने कहा कि तिरंगा बिन्दु इस बात की याद दिलायेगा कि विफलता किसी चीज का अंत नहीं होती बल्कि कठिन परिश्रम करने और भविष्य में सफलता का सबक देती है।
पीएम मोदी ने पहली बड़ी घोषणा करते हुए कहा, ‘स्पेस मिशन के टचडाउन पॉइंट को एक नाम दिए जाने की वैज्ञानिक परंपरा है। चंद्रमा के जिस हिस्से पर हमारा चंद्रयान-3 उतरा है, भारत ने उस स्थान के नामकरण का भी फैसला लिया है मून पर जिस स्थान पर चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम उतरा है, अब उस बिंदु को शिवशक्ति पॉइंट के नाम से जाना जाएगा।























