
पंजाब मे दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या
पुलिस मामले की जांच मे जुटी, सभी आरोपी फरार
चंडीगढ़, 26 अगस्त (विश्ववार्ता) बडी खबर पंजाब के फिरोजपुर के ममदोट के गांव महिमा से आ रही है जहां दो सगे भाईयो की मामूली विवाद के बीच गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी अनुसार पता चला है कि मोबाइल को लेकर हुए विवाद में गोली मारकर दो सगे भाइयों की हत्या कर दी गई। दोनों भाई गांव अराइयां खुर्द के किसी युवक के मोबाइल के झगड़े का गांव भावड़ा में रात राजीनामा करवाने गए थे। थाना लक्खोके बहराम पुलिस ने शनिवार पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है। सभी आरोपी फरार हैं।





















