
पंजाब विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव का हुआ शंखनाद
छात्र संघ चुनाव को लेकर आधिकारिक शेड्यूल जारी, पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़, 26 अगस्त (विश्ववार्ता) बडी खबर सामने आ रही है कि चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय और कॉलेज छात्र संघ चुनाव को लेकर आधिकारिक शेड्यूल जारी हो गया है। शेड्यूल के मुताबिक, चुनाव 6 सितम्बर को संपन्न कराया जाएगा। चुनाव में भाग लेने वाले कैंडिडेटस 31 अगस्त सुबह 9:30 बजे से 10:30 बजे तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं।
इसके बाद 10:35 से नामांकनों की छटनी की जाएगी और इसी दिन दोपहर 12 बजे नोटिस बोर्ड पर कैंडिडेटस की लिस्ट चस्पा कर दी जाएगी। वहीं इस प्रक्रिया में अगर किसी का कोई विरोध है तो वह 12:30 से लेकर 1:30 बजे तक अपना विरोध दर्ज करा सकता है।
























