
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 5वीं, 8वीं, 10वीं तथा 12वीं कक्षाओं की परीक्षाओं का प्री तथा पोस्ट फेस का शैड्यूल तैयार
चंडीगढ़, 19 अगस्त (विश्ववार्ता): पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा फरवरी-मार्च 2024 की होने वाली 5वीं, 8वीं, 10वीं तथा 12वीं कक्षाओं की परीक्षाओं का प्री तथा पोस्ट फेस का शैड्यूल तैयार किया जा चुका है जो शिक्षा बोर्ड की वैबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है।
शिक्षा बोर्ड के एक प्रवक्ता ने बताया कि शैड्यूल के अनुसार स्कूल स्तर पर होने वाले कार्यों संबंधी शिक्षा बोर्ड के वाइस चेयरमैन तथा उपसचिव द्वारा वीडियो के माध्यम से स्कूल प्रमुखों को बता दिया गया था। शिक्षा बोर्ड के वाइस चेयरमैन ने स्पष्ट रूप में कहा कि शैड्यूल में निर्धारित तिथियों के बाद और समय में वृद्धि नहीं की जाएगी तथा न ही किसी भी पोर्टल को दोबारा लाइव किया जाएगा। निर्धारित तिथियों के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों को विचारा नहीं जाएगा। परिणाम घोषित होने के पश्चात किसी भी विषय के अंकों का संशोधित नहीं किया जाएगा।





















