
पंजाब के फाजिल्का जिले मे स्कूली बच्चों से भरी बस पानी मे फंसी, मचा हडकंप
चंडीगढ़, 25 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब मे इस समय भारी बाढ ने हाहाकार मचा रखा है हर तरफ दिखता है तो सिर्फ पानी ही पानी जिस कारण पूरा आम जन जीवन ठप्प हो गया है वही खबर आ रही है पंजाब के फाजिल्का जिले से जहां आज भारी बारिश के बीच बच्चों से भरी एक स्कूल वैन पानी में फंस गई। वहां से गुजर रहे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। जानकारी पता चला है कि रेलवे अंडर ब्रिज में पानी की निकासी नहीं होने से जमा पानी में स्कूली बच्चों की वैन फंस गई थी। गनीमत ये रही कि इस दौरान कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ।





















