
पंजाब मे शिक्षा के क्षेत्र मे आई क्रांति को लेकर शिक्षामंत्री ने सीएम को दिया श्रेय
कैबिनेट मंत्री ने कहा हमने 1.98 लाख दाखिले का मील का पत्थर किया पार
चंडीगढ़, 24 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह ने कहा कि पंजाब मे शिक्षा के क्षेत्र मे आई क्रांति के बाद सरकारी स्कूलों में प्री-प्राइमरी और प्राइमरी नामांकन में 16.3 प्रतिशत की वृद्धि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा लाई गई शिक्षा क्रांति का परिणाम है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस साल हमें यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि हमने 1.98 लाख दाखिले का मील का पत्थर पार कर लिया है।
उन्होंने आगे कहा कि यह कदम राज्य सरकार द्वारा संचालित शिक्षा व्यवस्था में लोगों के विश्वास को दर्शाता है। विशेष रूप से, सीमावर्ती जिले तरनतारन में प्री-प्राइमरी नामांकन में 25 प्रतिशत की अभूतपूर्व वृद्धि देखी गई है। इस उपलब्धि ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जो इस क्षेत्र में शैक्षिक पहल के सकारात्मक प्रभाव को दर्शाता है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि शैक्षणिक वर्ष 2022-2023 में राज्य के सरकारी स्कूलों में प्री-प्राइमरी और प्राइमरी कक्षाओं में कुल 1.70 लाख छात्रों ने दाखिला लिया है।





















