
एलन मस्क ने ट्विटर का नाम और लोगो बदला
एलन मस्क ने हेडक्वार्टर की नई तस्वीर नए लोगो के साथ की शेयर
चंडीगढ़, 24 जुलाई (विश्ववार्ता) : एलन मस्क ने ट्विटर का नाम और लोगो दोनों बदल दिया है। अब कंपनी को एक्स ङ्ग के नाम से जाना जाएगा और टवीटर का डोमेन भी अब टवीटर. कोम से एक्स X. com हो गया है। इस बीच, एलन मस्क ने हेडक्वार्टर की तस्वीर नए लोगो के साथ शेयर की है। हेडक्वार्टर के ऊपर एक्स की रौशनी प्रोजेक्ट की गई है। इस फोटो को कम्पनी की सीईओ लिंडा याकारिनो ने भी पोस्ट किया है। इससे पहले मस्क ने आज सुबह अपनी प्रोफाइल पिक बदल दी थी। मस्क के साथ-साथ ट्विटर के दूसरे आधिकारिक हैंडल्स की प्रोफाइल पिक भी बदल दी गई है।























